आई.सी.एम.आर.-राष्ट्रीय व्यावसायिक स्वास्थ्य अनुसंधान संस्थान, ICMR-National Institute of Occupational Health Research स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग,स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार Department of Health Research, Ministry of Health and Family Welfare, Govt. of India अहमदाबाद-380016, गुजरात, भारत. Ahmedabad-380016, Gujarat, India
राष्ट्रीय खेल दिवस उत्सव समारोह आई सी एम आर- राष्ट्रीय व्यावसायिक स्वास्थ्य संस्थान दिनाँक 21-29 अगस्त, 2023
कार्यालय आदेश संदर्भ संख्या 1/मिस./16/ राष्ट्रीय खेल दिवस/23-24/884 दिनाँक 23 अगस्त 2023 के अनुसार बनी आयोजन कमेटी द्वारा इसका कार्यक्रम 24 अगस्त 2023 को प्रभारी निदेशक के अनुमोदन, जिसमें आयोजन संबन्धित व्य्य का ब्योरा प्रदान किया गया। संस्थान के कर्मचारियों जिसमें वैज्ञानिक, तकनीकी अधिकारी और कर्मचारी, संस्थान के विभिन्न परियोजनाओं में कार्यरत प्रोजेक्ट स्टाफ, अन्य स्टाफ को फिट इंडिया के लोगो के टी शर्ट को वितरित किया गया। इस संबंध में कमेटी द्वारा दिनाँक 25 अगस्त 2023, शुक्रवार को संस्थान में टेबल टेनिस (एकल महिला और पुरुष), चेस (एकल महिला और पुरुष) और बैडमिंटन (एकल महिला और पुरुष) जैसे खेलों का सफल आयोजन करवाया गया। जिसमें संस्थान के कर्मचारियों द्वारा बढ़चढ़ कर भाग लिया गया।
दिनाँक 28 अगस्त 2023, सोमवार को संस्थान के प्रांगण में लेमन रेस (एकल महिला और पुरुष), खो खो (समूह महिला और पुरुष) और क्रिकेट (समूह महिला और पुरुष) का सफल आयोजन करवाया गया। जिसमें भाग लेने वाले प्रतिभागियों को उनके प्रदर्शन के अनुसार प्रथम और द्वितीय पुरुष्कार अनुमोदित राशि से सम्मानित किया गया। इस वर्ष राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद ट्रॉफी को उनकी स्मृति सम्मान के रूप में क्रिकेट प्रतियोगिता जिसमें समूह महिला और पुरुष की टीमों द्वारा भाग लिया गया, विजयी टीमों को यह ट्रॉफी प्रदान की गयी। कार्यालय के अंत में सभी कर्मचारियों और प्रतिभागियों द्वारा शपथ जिसे संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ स्नेहल चवहाण द्वारा दिलवाई गई कि प्रतिदिन खेल कूद द्वारा 30 मिनट अपने स्वास्थ्य पर देंगे।